खुर्शीद अनवर केस : मधु किश्वर समेत 13 के खिलाफ पुलिस में शिकायत #Khurshid
खुर्शीद अनवर केस : मधु किश्वर समेत 13 के खिलाफ पुलिस में शिकायत #Khurshid
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता मरहूम खुर्शीद अनवर के भाई और प्रख्यात प्रगतिशील लेख अली जावेद ने दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में अपने भाई को खुदकुशी के लिये उकसाने, मानहानि करने आदि को लेकर तेरह लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इस शिकायत में उस लड़की का भी नाम है जिसने खुर्शीद अनवर पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इसमें मोदीवादी एनजीओ प्रमुख मधु किश्वर का भी नाम है जिन्होंने लड़की का वीडियो बनाकर उसे पुलिस में देने की जगह यहां-वहां दिखाकर खुर्शीद अनवर को बदनाम किया। दो समाचार चैनलों को भी शिकायत में आरोपी बनाया गया है। अखबार ने दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण) बी एस जायसवाल के हवाले से बताया है कि शिकायती पत्र को रिसीव कर लिया गया है, पूरे मामले की जाँच की जा रही है और अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं है।
शिकायत भादस. की धारा 211, 306, 500 व 66 आईटी एक्ट के तहत दी गई है।


