राजकुमार अग्रवाल
कैथल 11 सितंबर। सूत्रों के अनुसार टिकट मिलने की आस में इनेलो छोड़कर भाजपा में आए गुहला के निवर्तमान विधायक फूल सिंह खेड़ी ने पुनः भाजपा पार्टी छोडऩे के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि किसी साजिश के तहत ही उनका टिकट काटा गया।

गौरतलब है की फूल सिंह खेड़ी पिछले दिनों चौटाला पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन चौटाला और भाजपा की हरियाणा में पुरानी दोस्ती है। इनैलो ने हमेशा लोकसभा में भाजपा का साथ दिया है। बेशक हरियाणा भाजपा और इनैलो के बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन इसी दोस्ती के चलते भाजपा हाईकमान ने इनैलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओ को टिकट ना देकर भाजपा इनैलो की दोस्ती पर मोहर लगा दी है। यही नही फूल सिंह खेड़ी जब भाजपा में शामिल हुए थे तो हल्के में उनके अपने साथियों ने उनके कदम को गलत ठहराया था लेकिन गद्दी की भूख इंसान को सोचने कहा देती है और आज भाजपा ने भी फूल सिंह खेड़ी की बजाये कुलवंत बाड़ीगर को अपना उम्मीद्वार घोषित करके इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओ को बता दिया कि बेशक हमारी राह और सोच अलग हो सकती है लेकिन भाजपा हरियाणा में इनैलो सुप्रीमो को नाराज नहीं कर सकती।