नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद संघ कबीले के संगठनों में एकदम से नई ताकत आ गई है। भागवत, तोगड़िया, सिंघल के बाद नए-नए हिंदुत्व सूरमा सामने आ रहे हैं।
2021 तक हिंदू राष्ट्र बनाने की राजेश्वर सिंह सोलंकी की घोषणा के बाद अब विहिप के एक और नए सूरमा सामने आए हैं। जहां अशोक सिंघल कह रहे हैं कि घर वापसी दिल जीतने का तरीका है तो विहिप की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने फतवा जारी कर दिया है कि जिन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया है, वे गदहे के समान हैं।
इस्लाम कुबूल करने वालों का मजाक उड़ाते हुए शर्मा ने कानपुर में कहा कि गदहे को कितना भी प्रशिक्षित कर लो वह कभी घोड़ा नहीं बन सकता।

#धर्मांतरण | #राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ |#घर वापसी | #Conversion | #Rashtriya Swayamsevak Sangh |#Gharwapsi | #विश्व हिंदू परिषद | #विहिप
(इनपुट NNIS)