नई दिल्ली। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. सईद ने बजट को ग़रीबों को नज़रअंदाज़ करके अमीरों के लिए तैयार बजट क़रार दिया है।

गौरतलब है कि आज लोकसभा में अरून जेटली ने वर्ष 2017-18 के बजट लिए बजट पेश किया जिससे पूरे तौर पर आम आदमी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट महज़ अमीर लोगों का ख्याल में रखकर तैयार किया गया है तथा 80 प्रतिशत भारतवासियों को इसमें नज़रअंदाज़ किया गया है। शोषणवादी पूंजीवादी शक्तियों को और अधिक मज़बूत प्रदान की गई है और गरीबों के कल्याण को नज़रअंदाज़ किया गया है।

श्री सईद ने आगे कहा कि वैश्विक शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया है और मशहूर सच्चर कमिटी की रिपोर्ट में स्थिति को उजागर किए जाने के बावजूद अल्पसंख्यकों को पूरी तरह वंचित रखा गया है जिन्हें विशेष तौर पर सुरक्षा व मदद की बेहद आवश्यकता है। असंगठित क्षेत्रों के कारीगरों और विशेष तौर पर बुनकरों का ध्यान नहीं रखा गया है और ऋण की पेचीदगियों के मामले में राहत को बिलकुल नज़रअंदाज़ कर दिया गया है। नोटबंदी से पैदा हुए परेशानकुन हालात को सुधारने और बैंकिंग प्रणाली से दूर कमज़ोर लोगों को सुविधा के लिए कोई कदम नहीं लिए गए हैं।