गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ एक फ्रेम में फिट बैठ ही गए अखिलेश यादव

लखनऊ। आखिरकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी कैबिनेट के बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ एक फ्रेम में फिट बैठ ही गए।

बता दें गायत्री प्रसाद प्रजापति, पार्टी में अखिलेश यादव की अपेक्षा बहुत वरिष्ठ हैं।
वे 1996 में चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन सैफई राजवंश के अंदरूनी झगड़े में अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले गायत्री प्रसाद प्रजापति का अखिलेश यादव कैंप द्वारा काफी अपमान किया गया।
अखिलेश के खास समझे जाने वाले जनाधारविहीन मंत्री राजेंद्र चौधरी के कैम्प के कुछ पत्रकार लगातार गायत्री प्रसाद प्रजापति की पिछड़ी पृष्ठभूमि के चलते उन्हें निशाने पर ले रहे थे। दरअसल अखिलेश को मिस्टर क्लीन साबित करने के लिए गायत्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में आज अखिलेश यादव गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ एक फ्रेम में फिट बैठ ही गए।
बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठनेता सुधीन्द्र भदौरिया ने अखिलेश यादव का गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ एक फ्रेम में फोटो ट्वीट करते हुए तंज कसा –
खनन माफिया,भू माफिया, गायत्री प्रजापती के साथ सरगना @yadavakhilesh 25 वर्ष की लूट।

खनन माफिया,भू माफिया, गायत्री प्रजापती के साथ सरगना @yadavakhilesh 25 वर्ष की लूट। #MayawatiNextUPCM @Digital_Dalit @nadeem_nas @BspUp2017 pic.twitter.com/LXYBUJDVDu
— Sudhindra Bhadoria (@SudhinBhadoria) November 5, 2016