गुजरात : गरजेंगे राहुल तो 'ओखी' ने दिया भाजपा को झटका
गुजरात : गरजेंगे राहुल तो 'ओखी' ने दिया भाजपा को झटका
गुजरातः 'ओखी' ने थामी चुनाव प्रचार की रफ्तार
अमित शाह और वसुंधरा की रैलियां रद्द
भाजपा पर गरजेंगे राहुल गांधी
गुजरात चुनाव में पहले चरण की वोटिंग में अब बमुश्किल 4 दिन ही बचे हैं। इसीलिए भाजपा ब्रिगेड पार्टी का गुणगान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। अपना अभेद्य किला कहे जाने वाले गुजरात को कांग्रेस के पंजे से बचाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज खुद मैदान में उतरने वाले थे। लेकिन वो जनता के बीच पहुंच पाते उससे पहले ही उनके प्रचार अभियान पर ब्रेक लग गया। चक्रवाती तूफान 'ओखी' की वजह से अमित शाह की रैलियां रद्द करनी पड़ीं...जो भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
गुजरात में पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग होगी, इसके लिए 7 दिसंबर को प्रचार बंद हो जाएगा। इसीलिए भाजपा के स्टार प्रचार मैदान में प्रचार प्रसार के लिए उतरने वाले थे... जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज राजुला, माहुवा और शिहोर में रैलियां करने वाले थे। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की माजूरा, सूरत में रैली होनी थी...लेकिन उससे पहले ही ओखी ने तगड़ा झटका दे दिया। ओखी तूफान की वजह से इन इलाकों में तेज बारिश हो रही है और हवाएं चल रही हैं। इस वजह से यहां हेलिकॉप्टर उतरना आसान नहीं है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अमित शाह और वसुंधरा राजे के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
आपको बता दें कि...प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष हैं. ऐसे में अमित शाह और राजे की रैली का रद्द होना भाजपा पर असर भी डाल सकता है। .भाजपा के लिए ये बुरी खबर इसीलिए भी है... क्योंकि राहुल गांधी आज गुजरात में ही गरजने वाले हैं,,, राहुल गांधी आज गुजरात में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। जिससे भाजपा का प्रचार जनता के बीच थोड़ा फीका हो जाएगा।


