गुजरात में बीजेपी की नैतिक हार हुई
गुजरात में बीजेपी की नैतिक हार हुई
गुजरात में कांग्रेस ने अपना वनवास खत्म करने लिए कड़ी मेहनत की लेकिन सफल नहीं हो पाई..और एक बार फिर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। लेकिन गुजरात में कांग्रेस के रणनीतिकार औऱ राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने बीजेपी की जीत को लकेर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि गुजरात में बीजेपी की नैतिक हार हुई है।
तमाम जोर आजमाइश के आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिर-कार बीजेपी अपना किला बचाने में कामयाब तो हो गई। लेकिन कांग्रेस ने भी बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। वहीं हार पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का कहना है कि... भले ही हम जीत नहीं पाए लेकिन इस चुनाव से पार्टी को कई मुद्द मिले हैं।
इसके साथ ही अहमद पटेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी चुनाव में उनके नाम का गलत इस्तेमाल करती है। क्योंकि बीजेपी का लक्ष्य चुनाव को ध्रुवीकरण करने का होता है। लेकिन गुजरात में बीजेपी की नैतिक हार हुई है।
दरअसल पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि पाकिस्तान चाहता है कि अहमद पटेल गुजरात के सीएम बने इसके पीछे क्या कारण है।
वहीं पार्टी की हार पर अहमद पटेल का कहना है कि गुजरात में बीजेपी के पास बूथ स्तर पर प्रभावी प्रबंधन और रणनीति थी और यहीं कांग्रेस उनसे मात खा गई। हालांकि उन्होंने हार का ठीकरा सहयोगी पार्टियों पर भी फोड़ा।
अहमद पटेल ने कहा कि ...अगर उन सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारती तो निश्चय ही पार्टी को जीत मिलती।
वहीं बीजेपी से कम अंतर पर हारने पर अहमद पटेल का कहना है कि जो लोग 150 सीट की बात कर रहे थे, उन्हें भारी हार मिली है।


