गोमांस की शिकायत पर केरल भवन में घुसी पुलिस, विवाद, प्रदर्शन
गोमांस की शिकायत पर केरल भवन में घुसी पुलिस, विवाद, प्रदर्शन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के केरल हाउस की कैंटीन में गोमांस परोसे जाने की शिकायत पर पुलिस की दबिश से विवाद शुरू हो गया है और केंद्र सरकार बैक फुट पर आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी हिंदू सेना ने इसकी शिकायत की थी। फोन पर शिकायत मिलते ही 20 पुलिस कर्मी केरल हाउस की कैंटीन पहुंचे। अफसरों ने कैंटीन वालों से पूछताछ की।
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली पुलिस बीजेपी सेना की तरह बर्ताव कर रही है।"
केरल भवन - क्या है पूरा मामला?
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4.30 बजे केरल भवन के कैंटीन में बीफ परोसे जाने की पीसीआर कॉल आई थी। शिकायत हिंदू सेना के नेता विष्णु गुप्ता ने की थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत स्पॉट पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह सिर्फ एहतियाती कदम था। पुलिस कैंटीन गई और वहां स्टाफ को हिंदू सेना की शिकायत के बारे में बताया, लेकिन कैंटीन से कोई सैंपल नहीं लिया गया।"
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि जब पुलिस केरल भवन पहुंची तो वहां हिंदू सेना के कुछ सदस्य मौजूद थे। इस सिलसिले में हिंदू सेना के एक सदस्य से कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई।
उधर केरल सरकार ने आज दिल्ली के केरल भवन में गोमांस करी परोसे जाने के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति प्रवेश किए जाने को लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि वह केरल भवन कोई होटल नहीं है, पुलिस को थोड़ा संयम से काम करने की जरूरत है।
इस बीच, केरल के सांसदों ने शाम को विरोध-प्रदर्शन किया है।
केरल के सांसदों ने इस मुद्दे पर धरना दिया और रेड का विरोध किया। सीपीआई नेता ए संपत ने कहा कि वह केरल के लोगों के समर्थन में यहां आए हैं। उन्होंने कहा, 'भैंस का मांस खाने पर कोई मेरी रसोई में अपनी नाक घुसेड़ने वाले ये लोग होते कौन हैं? हम इस हरकत की निंदा करते हैं। यह केरला के लोगों के खान-पान पर हमला है।'
राज्यसभा एमपी सीपी नैनन ने कहा, 'हम इसका राजनीतिक करण नहीं कर रहे हैं। यह किसी का घर नहीं है।
सोशल मीडिया में भी मोदी सरकार की पुलिस की इस हरकत की जमकर निन्दा की गई। यह समाचार लिखे जाने तक “Kerala House” माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।


