नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान ने भारत सरकार से मांग की है कि वह गौहत्या को पूर्ण प्रतिबंधित करने के लिए कानून बनाए तथा जिन देशों में गौहत्या या गौभक्षण होता है, से राजनयिक सम्बन्ध तोड़ ले।
कभी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के युवा संगठन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जावेद अली खान आजकल समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं, उन्हें पार्टी के थिंक टैंक रामगोपाल यादव का काफी नज़दीकी समझा जाता है। सपा में उनके कद का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी के मुस्लिम चेहरे मोहम्मद आज़म के खुला विरोध करने के बावजूद जावेद अली खान को राज्य सभा सदस्य बनाया गया था।
जावेद अली खान ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर लिखा –

“यह तो कर ही सकते हैं !
भारत सरकार को गौहत्या को पूर्ण प्रतिबंधित करने के लिए कानून बनाना चाहिए तथा जिन देशों में गौहत्या या गौभक्षण होता है से राजनयिक सम्बन्ध तोड़ लेने चाहिए और प्रधानमंत्रीजी को ऐसे सभी देशों की यात्रा के निमंत्रण बिना कोई कारण बताये ठुकरा देने चाहिए।“

संबंधित ख़बरें

जेल जाने के डर से मुलायम का कुनबा भाजपा को बिहार में कर रहा है मदद-रिहाई मंच
उत्तर प्रदेश में कानून नहीं बल्कि जंगल राज व्याप्त है – दारापुरी
पिछले दंगे में जो शख्स मरा अब्दुल हमीद ही था
फासिज्म मुकम्मल है और परिंदों को भी चहचहाने की इजाजत नहीं हैं!
अख़लाक़ की हत्या भी राजनीतिक हत्यारों ने ही की, भीड़ तो इस गुनाह में शरीक हुई
रामराज में अबकी रावण नंगा होकर नाचा है/ धरती माता के गालों पर कसकर पड़ा तमाचा है