चेन्नई 19 जून 2015। ग्रीनपीस इंडिया को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उसके संचालन और वित्तीय मामलों पर उठ रहे सवाल को लेकर उसके सोसाइटी पंजीकरण को निरस्त करने की धमकी दी गयी है।

ग्रीनपीस इंडिया के कार्यक्रम निदेशक दिव्या रघुनंदन ने कहा, “ग्रीनपीस कानून का सम्मान करता है और हमने अधिकारियों के साथ सहयोग किया है। हमें विश्वास है कि हम रजिस्ट्रार के द्वारा उठाये गए सवालों का जवाब देने और यह साबित करने में सक्षम हैं कि हमने कानून के दायरे में काम किया है”।

3 जून को सोसाइटी कार्यालय चेन्नई में तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों द्वारा किये गए जांच के परिणामस्वरूप 16 जून को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस जांच का उद्देश्य संस्था के सोसाइटी स्टेटस के बारे में ग्रीनपीस इंडिया के कानूनी आधार की जाँच-पड़ताल करना था।