चार विशिष्ट हिन्दी कवियों का ‘कविता पाठ’
चार विशिष्ट हिन्दी कवियों का ‘कविता पाठ’
नई दिल्ली। ‘अन्वेषा’ इस बार चार विशिष्ट हिन्दी कवियों का ‘कविता पाठ’का आयोजन कर रहा है। नरेश सक्सेना, संजय चतुर्वेदी, कृष्ण कल्पित और अविनाश मिश्र अपनी-अपनी कविताओं का पाठ करेंगे!
सभी जेनुइन जनपक्षधर, सेक्युलर बौद्धिकों, साहित्यकारों, संस्कृतिकर्मियों और मीडिया कर्मियों के बीच संवाद स्थापित करने और उनकी साझा सांस्कृतिक सरगर्मियों को संचालित करने के उद्देश्य से दिल्ली में ‘अन्वेषा’नामक एक मंच बनाया गया है जो साहित्य-कला-संस्कृति, समाज और मीडिया पर केन्द्रित है।
‘अन्वेषा’ नियमित रूप से समसामायिक वैचारिक-सांस्कृतिक-सामाजिक प्रश्नों पर केन्द्रित विचार-गोष्ठियों, रचना-गोष्ठियों, आधिकारिक विद्वानों के भाषणों, वार्ताओं, सांस्कृतिक कार्यशालाओं, कला-प्रदर्शनियों आदि का आयोजन करेगी।
‘अन्वेषा’ की संयोजक, कविता ने बताया कि आयोजन नई दिल्ली के गांधी शान्ति प्रतिष्ठान सभागृह, नजदीक आईटीओ, में आगामी 11 जून 2016 को शाम 5.00 बजे से होगा।


