चिदंबरम का मोदी पर निशाना, पीएनबी घोटाले में केवल गुजरात के ज्वैलर्स ही क्यों शामिल ?
चिदंबरम का मोदी पर निशाना, पीएनबी घोटाले में केवल गुजरात के ज्वैलर्स ही क्यों शामिल ?
नई दिल्ली, 11 मार्च। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (Congress leader P. Chidambaram) ने पीएनबी घोटाले (PNB scam) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा कि 11,000 करोड़ रुपये के इस घोटाले में केवल गुजरात के ही ज्वैलर्स ही क्यों शामिल हैं।
श्री चिदंबरम ने बेंगलुरु में अपनी पुस्तक के विमोचन के बाद कहा कि वह नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) से मांग करते हैं कि वह कई वर्षों से चल रहें बैंक घोटाले का सार्थक स्पष्टीकरण दें जिनमें गुजरात के ज्वैलर्स शामिल हैं। उन्होंने कहा,
“क्या इस घोटाले को अंजाम देने में किसी ने उनकी सहायता की।”
अपनी पुस्तक ‘स्पिकिंग ट्रूथ टू पावर’ के विमोचन के बाद श्री चिंदबरम ने आरोप लगाया कि पीएनबी घोटाले में कुछ कारोबारी शामिल हैं जो मुख्यत: गुजरात के हैं। नीरव मोदी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जब ज्वैलरी के क्षेत्र में यह सब कुछ हो रहा था तो अधिकारियों ने इसमें सहयोग किया और राजनेताओं ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
It's all happening in one sector-Jewelry. Key players seem to have come from one state-Gujarat. It's not happening across sectors & states. Obviously, people have been helped at some level. Who or how helped, I have no evidence: P Chidambaram in Bengaluru on #NiravModi & #PNBScam pic.twitter.com/1OKLK7sEdi
— ANI (@ANI) March 11, 2018


