चिदंबरम की शह पर कराई गई थी नक्सली नेता आजाद की हत्या : अग्निवेश
नरेंद्र मोदी कल्लूरी से हाथ मिलाते हैं और रमन सिंह उन्हें संरक्षण देते हैं

नयी दिल्ली। प्रख्यात समाजसेवी एवं जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की शह पर नक्सली नेता चेरूकुरी राजकुमार उर्फ आजाद को फर्जी मुठभेड में मारा गया था।

अग्निवेश ने कल यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2010 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में माओवादी हमले में सुरक्षा बलों के 76 जवानों के शहीद होने के बाद चिदंबरम ने उन्हें (अग्निवेश को) नक्सलियों से बातचीत के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में माओवादी नेता कोबाद गांधी और रायपुर सेंट्रल जेल में नारायण सान्याल से मुलाकात करके बातचीत की पेशकश की व चिदंबरम की चिट्ठी दिखायी तो नक्सलियों का सकारात्मक जवाब आया।

अग्निवेश ने आरोप लगाया

“जब बातचीत की तैयारी हो रही थी तो चिदंबरम की सरकार ने आजाद को एक फर्जी मुठभेड़ में मार डाला।”

समाजसेवी अग्निवेश ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से जब उन्होंने इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की तो दोनों ने इसकी हामी भरी लेकिन कुछ नहीं किया।
आखिरकार इस मामले को लेकर वह उच्चतम न्यायालय गये थे।
जब उच्चतम न्यायालय ने न्यायिक जांच की बजाय सीबीआई जांच का आदेश दिया तो उन्होंने कहा कि वह श्री चिदंबरम को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड साबित करना चाहते हैं। सीबीआई उनके अधीन है। ऐसे में उसकी जांच का कोई मायने नहीं है। इस बारे में उन्होंने (अग्निवेश) जो आशंका जाहिर की थी वह सच साबित हुई और बाद में “सीबीआई ने झूठी रिपोर्ट दी।

अग्निवेश ने कहा कि इस पुराने वाकये से वह सरकारों का चरित्र साफ करना चाहते हैं। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का समय था। आज भाजपा उससे भी ज्यादा घिनौना खेल खेल रही है।
श्री अग्निवेश ने आरोप लगाया कि बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक एसआरके कलूडी ने उनपर कातिलाना हमला कराया था।
कल्लूरी ने 23 अक्टूबर को प्रेस कांफ्रेंस में कुछ गांवों में आगजनी की घटना की जिम्मेदारी खुद के ऊपर ली है। अग्निवेश ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उससे हाथ मिलाते हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह उन्हें संरक्षण देते हैं।

(इनपुट- देशबन्धु)

http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/11/demonetisation-splash-72-black-money-abroad-modi

http://www.hastakshep.com/oldhindi/intervention-hastakshep/issue/2016/11/10/debauch-currency-demonetisation-recession-economy-killing

http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/11/old-notes-close-demonetisation-black-money-modi