चुनाव आयोग का हुक्म, कौन असली समाजवादी पार्टी दावा नौ जनवरी तक करो
चुनाव आयोग का हुक्म, कौन असली समाजवादी पार्टी दावा नौ जनवरी तक करो
चुनाव आयोग का हुक्म, कौन असली समाजवादी पार्टी दावा नौ जनवरी तक करो
नई दिल्ली, 05 जनवरी। चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुलायम गुट तथा अखिलेश गुट को नोटिस जारी करके इस संबंध में हलफनामा दायर करने को कहा है कि कितने संसद, विधायक तथा पार्टी संगठन के लोग उनके साथ हैं।
आयोग ने दोनों गुटों से अपना-अपना हलफनामा आगामी नौ जनवरी तक दायर करने को कहा है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों दोनों गुटो ने आयोग से अलग-अलग मिल कर खुद को असली समाजवादी पार्टी बताते हुये चुनाव चिन्ह साइकिल होने का दावा किया था।
मुलायम गुट की ओर से मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, अमर सिंह तथा जया प्रदा ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और अपने दावे को लेकर ज्ञापन सौपा था, जबकि अखिलेश गुट की ओर से रामगोपाल यादव ने दावे का ज्ञापन सौंपा था।
सपा में फूट पड़ने के बाद दो गुट बन गए हैं और दोनों ही पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव ने इसी माह एक तारीख को सपा का विशेष सम्मेलन बुलाकर मुलायम सिंह यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा कर उन्हें पार्टी का संरक्षक बनाए जाने की घोषणा की थी।
सम्मेलन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्टीय अध्यक्ष घोषित किया था। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव को भी पद से हटा दिया गया था और राज्य सभा सांसद अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव ने अखिलेश-रामगोपाल गुट के सम्मेलन को अवैध बताया था।


