छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने मतगणना पर नजर रखने के लिये बनाया कंट्रोल रूम

रायपुर/08 दिसंबर 2018। विधानसभा चुनाव 2018 में मतगणना हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम के सदस्यगण सभी जिला मुख्यालयों के संपर्क में रहेंगे तथा मतगणना संबंधी समस्याओं के निराकरण तथा मतगणना की समस्त जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

मतगणना पर निगरानी रखने बनाई गई कंट्रोल रूम में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, महामंत्री राजेश तिवारी, अरूण भद्रा, संयुक्त महासचिव अमित पांडे, प्रदेश सचिव सलाम रिजवी, अधिवक्ता कानूनी सलाहकार शैलेन्द्र दुबे, लीगल सेल के.के. शुक्ला, मदन तालेड़ा, फैजल रिजवी, कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य किरणमयी नायक, प्रदेश सचिव रामअवतार देवांगन, राजेश चौबे, चंद्रवती साहू, बबीता नत्थानी, किरण सिन्हा, एआईसीसी सदस्य पंकज मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, नरेश गढ़पाल, मनीष ठाकुर, वेदप्रकाश अग्रवाल, इंटक नेता आशीष शुक्ला, अरशद अली, रायपुर शहर महामंत्री दिप्तेष चटर्जी, इंका नेता कुलदीप शर्मा, सर्वजीत ठाकुर, इंका नेता रिजवान खान है।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें