छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का भाजपाई संस्करण आपका हार्दिक स्वागत करता है
छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का भाजपाई संस्करण आपका हार्दिक स्वागत करता है
हिमांशु कुमार
छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर सरकारी जुल्म की जांच रिपोर्ट प्रकाशित करने के अपराध में बच्चों के डाक्टर , गोल्ड मेडलिस्ट डा बिनायक सेन को उम्र कैद की सज़ा दे दी गई। मैनें सरकारी जुल्मों के खिलाफ आदिवासियों के मामले कोर्ट में उठाये तो सरकार ने मेरी हत्या की कोशिश करी और सौ वारंट निकाल दिये। सोनी सोरी ने आवाज़ उठाई तो उसे थाने में बिजली के झटके दिये और उसकी कोख में पत्थर भर दिये गये၊ महिला वकीलों ने आदिवासियों के केस लड़े तो उन्हें शहर से निकाल दिया गया।
पत्रकारों ने पुलिस ज़्यादतियों के बारे में लिखा तो पत्रकारों को जेल में डाल दिया। सुकमा के जज ने निर्दोष आदिवासियों को फर्जी केसों में फंसाने के लिये पुलिस को डांटा तो जज को ही बर्खास्त कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई टीम पुलिस ज़्यादातियों की जांच करने गई तो पुलिस ने सीबीआई टीम पर हमला कर दिया।
एक पुलिस के सिपाही ने अपने विभाग के बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी, तो उस सिपाही को लाकअप में बन्द कर के पुलिस अधिकारियों ने मारा।
छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का भाजपाई संस्करण आपका हार्दिक स्वागत करता है


