छलका उमर का दर्द, केजरीवाल को नसीहत और खून-खराबा मत करो कश्मीर के नाम पर
छलका उमर का दर्द, केजरीवाल को नसीहत और खून-खराबा मत करो कश्मीर के नाम पर
नई दिल्ली। एनजीओ किंग से राजनेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल के कश्मीर प्रहसन पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमला बोलते हुए कहा है कि कश्मीर के नाम पर और खून-खराबा न करें।
कश्मीर मुद्दे को फिर से जिंदा करने पर आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उमर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कश्मीर के नाम पर अब और खून खराबा नहीं करने को कहा है। उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कश्मीर के नाम पर बहुत जानें चली गईं, अब और खून-खराबा मत करो केजरीवाल...'Dear @ArvindKejriwal enough good people have died in the name of Kashmir, it doesn't need more blood shed in its name. Thanks all the same.
कश्मीर को लेकर देश की राजनीति में बीते दिनों उस वक्त सरगर्मी बढ़ गयी थी जब आप नेता प्रशांत भूषण ने राज्य में जनमत संग्रह कराए जाने का एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कथित बयान दिया था। भूषण के इतना कहते ही इस मुद्दे पर राजनीति का दौर शुरू हो गया। उमर अब्दुल्ला ने भी उसी वक्त इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि कश्मीर में चुनी हुई सरकार है।
हालांकि आम आदमी पार्टी का प्रमुख चेहरा रहे अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर को भारत को अभिन्न अंग बताते हुए प्रशांत भूषण के बयान को उनका निजी बयान बताया था लेकिन विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को जब हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आप के कौशांबी स्थित दफ्तर पर हमला किया। तो केजरीवाल का फिर बयान आया कि "मुझे मार दें, यदि कश्मीर समस्या को हल कर सकें"। उमर अब्दुल्ला का ट्वीट इसी सम्बंध में केजरीवाल को नसीहत और एक आम कश्मीरी के दर्द के रूप में देखा जा रहा है।


