दलित बच्चों को जिंदा जलाया जाने के विरोध में एसडीपीआई का प्रदर्शन
नई दिल्ली। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने राष्ट्रीय राजधानी के करीब स्थित फरीदाबाद के ग्राम सुपेठ में एक दलित परिवार को जलाने के कारण 2 मासूम बच्चों (वैभव ढाई साल व दिव्या 10 माह) को जिन्दा जलाकर मार डालने तथा जितेन्द्र उम्र 26 और रेखा उम्र 22 को मारने की गरज़ से आग लगा देने तथा अन्य दलित विरोधी अत्याचारों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकट शरफुद्दीन ने किया।
जहां इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से निशांत नाट्य मंच के प्रो. शम्शुल इस्लाम, डा. नीलिमा शर्मा तथा बाससेफ के श्री मूलचंद तथा एसडीपीआई दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह प्रदर्शन जंतर मंतर से गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह के आवास की ओर बढ़ा जिसे पुलिस द्वारा अवरूद्ध कर दिया गया। जोकि एक सभा में परिवर्तित हो गया।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट शरफुद्दीन अहमद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि कथित तौर पर जाति के आधार पर एक लंबे समय से हो रहे झगड़े की प्रतिक्रिया में राजपूत वर्ग के कुछ पुरुषों ने यह भीषण अपराध किया है। यह दुखद घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण हैं बल्कि देश के लिए शर्म की बात है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया इस घटना को बेहद दुखद, परेशान कर देने वाली और भयानक घटना मानती है, उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की है कि पीडि़तों के परिवार को सरकार द्वारा त्वरित रूप में न्याय प्रदान करने के उपाय करना चाहिए।
इस मौक़े पर प्रो. शमशुल इस्लाम ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की भाजपा सरकार सत्ता में आई है देश में भयानक घटनाओं और हत्या का सिलसिला शुरू हो गया है जोकि निरंतर जारी है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए। आरएसएस इस देश को बांट कर बर्बाद करने पर तुली है। तथा देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी इस प्रकार की घटनाओं पर अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं।
बामसेफ के मूलचंद ने कहा कि आज भारत के नागरिकों को आपस में लड़ाकर विभाजनकारी शक्तियां देश को बाटने की कगार पर ले जाना चाहती है। जहां प्रशासन भी दलितों और मुस्लिमों व पिछड़े वर्गो के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हुआ है।
इस मौक़े पर निशांत नाट्य मंच ने कई गीत पेश कर मौजूद लोगों में एक नई उर्जा का संचार किया।
इस मौक़े पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रफीक़ जब्बार मुल्ला, दिल्ली प्रदेश महासचिव डा. आईए खान, उपाघ्यक्ष इरफान अहमद, सचिव अज़ीम नवेद, कलम से संस्था के मनोज कुमार के साथ विभिन्न समाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।