जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबल (सीआरपीएफ) के काफिले पर गुरुवार सुबह हमला हुआ, जिसमें सीआरपीएफ चार जवान घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार आतंकियों ने अनंतनाग के लजीबल में सुरक्षाबल के काफिले पर फायरिंग की है। इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ऐसी आशंका है कि आतंकी इसी इलाके में छिपे में हो सकते हैं. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।