जया को मिला कैदी नंबर और वीवीआईपी सेल
आय से अधिक संपत्ति मामले में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता शनिवार को दोषी करार दी गईं और उन्हें चार वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई। उन्हें बंगलौर के पारापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल में वीवीआईपी सेल नंबर 23 आवंटित किया गया है। उन्हें कैदी नंबर 7402 दिया गया है, जिससे उनकी पहचान होगी।