जल्लाद मां ने ढाई साल के बच्चे को सीढ़ियों से फेंका
जल्लाद मां ने ढाई साल के बच्चे को सीढ़ियों से फेंका
आपने मां की ममता की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां की कहानी बताएंगे जिसकी बेरहमी देख आप हैरान रह जाएंगे...कि भला एक मां ऐसा भी कर सकती है।
मामला दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके का है, जहां एक जल्लाद मां ने अपने ढाई साल के बेटे को बेरहमी के साथ सीढ़ियों से फेंक दिया।
ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
सोनू गुप्ता नाम की महिला की किसी बात पर सास ससुर से बहस हो रही थी। धीरे-धीरे बहस बढ़ती गई, इसी बहस की तैश में आकर महिला ने पहले पास में रखे कपड़े फेंके और फिर तीन साल के अपने बेटे को गुस्से से उठा कर बाहर निकली। कमरे से बाहर जाकर इसने बच्चे को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया।
पांच साल पहले सोनू की नितिन से लव मैरिज हुई थी।
घरवालों का कहना है कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही सोनू ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। एक बार तो मामला थाने तक भी पहुंचा लेकिन घरेलू झगड़ा था तो पुलिस ने समझौता करा दिया।
बीती 21 जनवरी को झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि तीन साल के मासूम की जान पर बन आई। गनीमत ये रही कि तीन साल के मासूम को ज्यादा चोट नहीं आई।
घरवालों की शिकायत के बाद अब पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
कहते हैं पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं होती है। मगर दिल्ली से जो तस्वीरें सामने आई वो वाकई हैरान करने वाली हैं और शर्मसार करने वाली भी।


