जवाब दर सवाल है कि इंकलाब चाहिये
जवाब दर सवाल है कि इंकलाब चाहिये
नफस.नफस कदम.कदम
बस एक फिक्र दम.ब.दम
घिरे हैं हम सवाल से हमें जवाब चाहिये
जवाब दर सवाल है कि इंकलाब चाहिये
इंकलाब जिन्दाबाद!
जिन्दाबाद इंकलाब!
रिहाई मंच एक राजनैतिक मंच हैं जो पिछले कई वर्षों से देश में आतंकवाद फैलाने के आरोप में देश की जेलों में फर्जी तरीके से बन्द मुस्लिम नौजवानों की रिहाई के लिये संघर्षरत हैं।
आतंकवाद के नाम पर आईबी द्वारा गढ़ी गयी फर्जी कहानी के अनुसार एटीएस/एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किये गये निर्दोष मुस्लिम युवकों की रिहाई के लिये, तथा आतंकी घटनाओं की विवेचना कर संलिप्त दोषी जन को गिरफ्तार करने एवं निरअपराधों/ निर्दोषों को दोषी बनाने वाले आईबी और एसटीएफ के दोषी पुलिस अधिकारियों पर विधि सम्मत कार्यवाही करने के साथ इंसाफ की लड़ाई के लिये गठित रिहाई मंच द्वारा 22 मई 2013 से न्यायमूर्ति आर डी निमेष कमीशन जाँच कमीशन सरकार को दी गयी रिपोर्ट पर कार्यवाही करने, निर्दोषों को रिहा करने तथा खालिद मुजाहिद की हिरासत में हुयी हत्या की विवेचना सीबीआई द्वारा कराने की माँग को लेकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सामने धरना स्थल पर अनवरत धरना दिया जा रहा है।
इस धरने में महिलाओं की सहभागिता के लिये दिनाँक 25 जून 2013 को अनेक महिला संगठनों तथा महिला मुद्दों पर काम करने वाली मुखर नेत्रियों को धरने में शामिल होने के लिये आमन्त्रित किया गया है।
आशा है आप इस निमन्त्रण को स्वीकार कर दिनाँक 25 जून 2013 को ग्यारह बजे से तीन बजे दिन के बीच धरना स्थल पर अपनी सहभागिता दर्ज करायेंगी।
रिहाई मंच
सम्पर्क- 09415012666, 09415254919, 9552800752, 08090696449, 09044797848


