नई दिल्ली। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में सुनवाई कर रहे सीबीआई जज बृजगोपाल लोया की कथित हत्या पर कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायपालिका को झकझोरते हुए कहा है हमें नहीं, कम से कम खुद को तो बचाओ।

श्री सिब्बल ने माइक्रो ब्लॉगिंगसाइट ट्विटर पर लिखा -

“अद्भुत खुलासे। जस्टिस लोया की दिल के दौरे से मौत नहीं हो सकती। जज चुप हैं ? डरे हुए ? क्यों ? हमें नहीं, कम से कम खुद को तो बचाओ ।”