तो क्या ज़ी न्यूज़ के संपादक का रामनाथ गोयनका पुरस्कार वापस ले लिया जाना चाहिए
नई दिल्ली 27 दिसम्बर। हाल ही में एक पत्रकार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर @mlkhattar से तीखे सवाल पूछ लिए। खबर आई कि उस पत्रकार को नौकरी से निकाल दिया गया है।
एबीपी के पत्रकार जैनेंद्र कुमार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा-

अगर इस देश में सवाल पूछने पर पत्रकार को नौकरी से निकाला जाएगा तो फिर क्यों ना जवाब बंदूक की नोंक पर ही माँगा जाए?

लेकिन इस घटना पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इंडियन एक्सप्रेस के संपादक राजकमल झा से भी सवालों की झड़ी लगा दी। झा से पूछा गया –

सवाल ये है कि अगर ZEEन्यूज ने अपना फैसला नहीं बदला तो क्या एक्सप्रेस को इसके संपादक का गोयनका पुरस्कार वापस नहीं ले लेना चाहिए?

3 दिन पहले इस पत्रकार ने हरियाणा के CM @mlkhattar से तीखे सवाल पूछ लिए. उसे नौकरी से निकाल दिया गया है. FB लिंक ?https://t.co/RCdQ5hozD2 pic.twitter.com/sANHD6foP8
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016

इस लिंक को खोलें, देखें-पढ़ें और खुद तय करें कि इन बेशर्म बहरों का इलाज क्या है? https://t.co/RCdQ5hozD2
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016

अगर इस देश में सवाल पूछने पर पत्रकार को नौकरी से निकाला जाएगा तो फिर क्यों ना जवाब बंदूक की नोंक पर ही माँगा जाए?
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016

महेंद्र से बात हुई. बोला, "अपने काम में इमोशन होता है, ना पूछता तो कुंठा होती". मैंने पूछा तुमने समझाया नहीं ऑफिस में?
बोला, किसे समझाऊं?
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016

जिस इंटरव्यू को लेकर पत्रकार महेंद्र सिंह को इस्तीफा देने को कहा गया है वो इंटरव्यू ZEE हरियाणा ने पहले EXCLUSIVE कर के चलाया.
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016

खट्टर साहब का ऑन-एयर 'अपमान' करने के प्रायश्चित में कायदे से तो @subhashchandra जी को राज्यसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए था.
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016

सवाल ये है कि अगर ZEEन्यूज ने अपना फैसला नहीं बदला तो क्या एक्सप्रेस को इसके संपादक का गोयनका पुरस्कार वापस नहीं ले लेना चाहिए? @rajkamaljha
— Jainendra Kumar (@jainendrakumar) December 22, 2016