नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, बोलते तो कटु हैं पर सत्य। अक्सर उनकी साफगोई लोगों को पसंद नहीं आती और उनकी पार्टी में भी उनके विरोधी बढ़ जाते हैं हालांकि उन्हें किनारे करने की सजा कांग्रेस 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भुगत चुकी है। अब कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को किनारे करने पर मिली सजा से कोई सबक लिया हो या न हो पर तथाकथित गांधीवादी संत अन्ना हजारे ने दिग्विजय सिंह की बातों को मान लिया है।

दिग्विजय सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “हालाँकि उस समय आप में से बहुत मुझसे सहमत नहीं थे, लेकिन मैंने शुरुआत में ही यह कह दिया था कि केजरीवाल राजनीतिक महत्वकांक्षाएँ रखते हैं और इस वजह से अन्ना हज़ारे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अब अन्ना भी वही कह रहे हैं जो मैंने कहा था।“