नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा है कि जो गोडसे की पूजा करते हैं, उनसे केरल को कुछ सीखने की जरूरत नहीं है।

मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर पी विजयन का एक चित्र पोस्ट करते हुए कहा गया है –

जो गोडसे की पूजा करते हैं, उनसे केरल को कुछ सीखने की जरूरत नहीं है- पिनराई विजयन”

उधर माकपा ने केरल में आरएसएस का आतंक कहते हुए 4 मिनट 40 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूछा है कि आरएसएस तुमने लंबी दूरी के धावक और नवोदित प्रतिभा सथयान को क्यों मारा ?

बता दें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह केरल में ‘जनरक्षा यात्रा’ को बीच में ही छोड़कर उल्टे पाँव वापस दिल्ली लौट गए। हालाँकि भाजपा ने इसके पीछे कोई स्‍पष्‍ट वजह नहीं बताई, सिर्फ इतना कहा गया कि ‘किसी जरूरी काम’ की वजह से शाह दिल्‍ली वापस लौटे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि यात्रा में भाजपा का झंडा ढोने वालों से ‘जय जय सीपीआई-एम’ के नारे सुनकर अमित शाह उल्टे पाँव दिल्ली लौटे। भाजपा केरल में मकपा केकथित आतंक के खिलाफ ‘जनरक्षा यात्रा’ निकाल रही है।


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>

हस्तक्षेप मित्रों के सहयोग से संचालित होता है। आप भी मदद करके इस अभियान में सहयोगी बन सकते हैं।