जो जंगलराज-2 का डर दिखाते हैं, वे खुद मंडलराज-2 से घबराए हुए हैं-लालू उवाच
जो जंगलराज-2 का डर दिखाते हैं, वे खुद मंडलराज-2 से घबराए हुए हैं-लालू उवाच
लालू ने प्रधानमंत्री का मानसिक संतुलन खराब बताया
अब मोदी के भाषणों को लोग मजाक में लेते हैं
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया की जनसभा में गढ़े नए जुमलों के पलटवार में राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव ने आज मोदी पर जोरदार जवाबी हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री का मानसिक संतुलन खराब बता दिया।
लालू ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, "जैसे-जैसे बिहार का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रधानमंत्री का मानसिक संतुलन खराब होता जा रहा है।"
उन्होंने ट्वीट में लिखा, "नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के स्तर को गिराया है। अब उनके भाषणों को लोग मजाक में लेते हैं।"
एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा, "प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया? भूतकाल के भूत न बनें आगे देखें।"
लालू ने ट्वीट कर यह भी कहा है कि आगामी चुनाव में लड़ाई मंडल बनाम कमंडल के बीच होना है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "जो जंगलराज-2 का डर दिखाते हैं, वे खुद मंडलराज-2 से घबराए हुए हैं। यह मंडलराज-2 बनाम कमंडल राज होगा।"
बता दें कि गया में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लालू प्रसाद पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजद का मतलब होता है 'रोजाना जंगलराज का डर।'
जो जंगलराज-2 का डर दिखाते हैं वो ख़ुद मंडलराज-2 से घबराए हुए हैं | यह मंडलराज-2 Vs कमंडलराज होगा |
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 9, 2015
PM ज़रा अपने सवा साल के कार्यकाल के बारे में भी कुछ बोलें | बिहार के लिए क्या किया यह बताएं ?? भूतकाल के भूत ना बनें, आगे देखें !
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 9, 2015
लालू यादव उस कुल से आता है जो जिसके देवता ने जेल में जन्म लिया और जेल से छूटकर अन्यायी, पापी, ढोंगी कंस का वध किया |
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 9, 2015
PM अपने मित्र Amit Shah से पूछें कि जेल से उन्होंने झूठ-फरेब, दुष्प्रचार, जुमले और लोगों को बाँटने के अलावा क्या सीखा ??
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 9, 2015


