आज दोपहर को पुलिस ने मजदूर आंदोलन के नेता तपीश मैंदोला को गिरफ्तार कर लिया है और उन्‍हें अज्ञात स्‍थान पर ले गई है। उन्‍हें 3 मई को अंकुर उद्योग के सामने मजदूरों पर हुई गोलीबारी के मामले में फैक्‍ट्री मालिक अशोक जालान की तरफ से दर्ज करायी गई झूठी एफआईआर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और हत्‍या के प्रयास, बलवा आदि की धाराएं लगाई हैं। प्रशासन बेशर्मी से मालिकों के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। मजदूरों ने उस घटना में अशोक जालान, उनके बेटे और हिस्‍ट्रीशीटर प्रदीप सिंह वह अन्‍य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिस पर पुलिस-प्रशासन ने कुछ नहीं किया और अशोक जालान की ओर से दर्ज करायी झूठी रपट पर तपीश को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक जालान ने रपट दर्ज करायी थी कि तपीश सहित अन्‍य मजदूर नेताओं ने खुद ही मजदूरों पर गोलियां चलवायी थीं, जबकि अखबारों और टीवी चैनलों के खबरों से साफ पता चलता है गोलीबारी कारखाने के अंदर से हुई थी, और इसकी पहले से तैयारी थी।

तपीश के अतिरिक्‍त, लगभग 500 मजदूरों को हिरासत में लिया गया है और उन्‍हें गोरखनाथ मंदिर के करीब रोक रखा है। मजदूर अपनी जायज मांगों के समर्थन में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उन्‍हें मांग है कि दो कारखानों की तालाबंदी को खत्‍म किया जाए, उनके 18 निलंबित मजदूरों को काम पर रखा जाए और गोलीबारी कांड में त्‍वरित कार्रवाई हो। इस गोलीकांड में 19 मजदूर घायल हो गए थे। सभी 500 मजदूरों ने आपस में एक-दूसरे को लंबी रस्‍सी से बांध लिया है और उसी जगह सड़क पर बैठ गए हैं जहां डीआईजी रेंज की अगुवाई में आए भारी पुलिस फोर्स ने उन्‍हें रोक रखा है।

तपीश को किसी और स्‍थान से गिरफ्तार किया गया - गिरफ्तारी के वक्‍त वह उस जुलूस-प्रदर्शन में शामिल नहीं थे। पुलिस उन्‍हें अज्ञात स्‍थान पर ले गई है और इस बात की आशंका है कि उन्‍हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ज्ञात हो कि कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मजदूर नेताओं को लगातार ही "गंभीर परिणामों" की धमकी देते रहे हैं। वे विशेषतौर पर तपीश, प्रमोद कुमार और प्रशांत को निशाना बनाते रहें हैं और उन पर "आतंकवादी-माओवादी" का ठप्‍पा लगा रहे हैं।

हम आप सभी से अपील करते हैं कि आप तुरंत गोरखपुर और लखनऊ के अधिकारियों को फोन करके तुरंत यह दमन रोकने की अपील करें।


Div. Commissioner, Gkp, Mr K. Ravindra Nair: 09454400207
District Masgistrate, AK Shukla: 09454417544
DIG: 09454417500
City Magistrate, JK Singh: 09454416213

Commissioner
Office of the Commissioner
Collectrate, Gorakhpur - 273001
0551 - 2338817 (Fax)

Gorakhpur (0551)
Divisional Commissioner
2333076/2335238 (off)
2336022 (Res)
2338817 (Fax)
9454417500
District Magistrate
Office of the District Magistrate
Collectrate, Gorakhpur - 273001
0551 - 2334569 (Fax)
City Magistrate: J.K. Singh
9454416213
Dy Inspector General of Police
Cantt., Gorakhpur:
09454400207
0551 - 2201187 / 2333442

DLC, S.P. Shukla

Labour Office, Civil Lines, Gorakhpur-273001

09453043030

Governor, BL Joshi
Raj Bhavan, Lucknow-226001
0522-2220331, 2236992, 2220494
Fax: 0522-2223892
Special Secretary to Governor: 0522-2236113

Km. Mayawati,
Chief Minister
Fifth Floor, Secretariat Annexe
Lucknow-226001
0522 - 2235733, 2239234 (Fax)
0522 - 2236181, 2239296, 2215501 (Office)
0522 - 2236838 2236985 (Res)
Shri Badshah Singh :
Labour Minister, Department of Labour
Secretariat , Lucknow
0522 - 2238925 (Fax)

Deepak Kumar Singh
Home Secretary
09454405003

Principal Secretary, Labour
Department of Labour
Secretariat, Lucknow - 226001
0522 - 2237831 (Fax)

Anand Kumar Singh
joint secretary
9415159087

Gorakhpur (0551)
Divisional Commissioner
09454417500
2333076, 2335238 (off)

2336022 (Res)

संदीप द्वारा जारी

Sandeep [email protected]