टाइम्स ऑफ इंडिया का ऑनलाइन सर्वे - 71% प्रतिशत नोटबंदी के विरोध में

नई दिल्ली, 28 नवंबर। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री के एप सर्वे के विपरीत टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑनलाइन सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को जबर्दस्त झटका लगा है। 71 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की है।
28 नवंबर को मध्यान्ह 12 बजे तक 56 प्रतिशत लोगों ने इसे एक ऐसा ख़राब फ़ैसला बताया है जिसे ग़लत तरीक़े से लागू किया गया। जबकि 15 प्रतिशत लोग कह रहे हैं कि फ़ैसला अच्छा लेकिन ठीक ढंग से लागू नहीं किया गया। इस तरह से कुल 71 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को लेकर नाराज़गी अपनी जाहिर की है। सिर्फ़ 29 प्रतिशत लोग ही इसके पक्ष में हैं जो लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले 31 प्रतिशत वोटों से दो प्रतिशत कम हैं। जबकि प्रधानमंत्री के एप सर्वे में कुल पाँच लाख लोगों ने भाग लिया था, जो मोदी के ट्विटर पर फॉलोवर्स के मुकाबले बहुत कम हैं।
मोदी ने अपने ऐप के सर्वे को देश की नब्ज़ कहकर प्रचारित किया था। उसमें करीब 90 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी का समर्थन किया था। उसमें इस फ़ैसले को ख़राब बताने का कोई विकल्प नहीं था, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के सर्वे में जनता की राय ठीक-ठीक जानी जा सकती है।

लोगों से पूछा गया

नोटबंदी – अच्छा फैसला और ठीक ढंग से लागू हुआ
नोटबंदी – अच्छा फैसला लेकिन ठीक ढंग से लागू नहीं किया गया
नोटबंदी – खराब फैसला और ग़लत तरीक़े से लागू किया गया

मोदी ऐप के नतीजों के उलट टाइम्स ऑफ इंडिया के सर्वे में जनता की नाराज़गी सामने आ गई।
पिछले कुछ दिनों से जारी सर्वे में सबसे ज्यादा वोट तीसरे तीसरे विकल्प पर पड़ रहे हैं। हर दिन के साथ यह एक ही यानी विरोध की दिशा में जा रहा था। कल तक 53 प्रतिशत लोग तीसरे विकल्प को चुन रहे थे जो आज 56 प्रतिशत हो गया।
आप भी इस लिंक पर क्लिक करके सर्वे में भाग ले सकते हैं।
http://timesofindia.indiatimes.com/what-do-think-of-the-demonetisation-of-notes/polls/55414493.cms?
Times of India online survey, 71% percent against Noteban