ट्राई प्रमुख की चुनौती के बाद उनके आधार के आंकड़े लीक, निर्लज्जता से बोले “कच्छे का साइज़ भी कोई प्राइवसी का बिंदु है क्या ?”
ट्राई प्रमुख की चुनौती के बाद उनके आधार के आंकड़े लीक, निर्लज्जता से बोले “कच्छे का साइज़ भी कोई प्राइवसी का बिंदु है क्या ?”
ट्राई प्रमुख की चुनौती के बाद उनके आधार के आंकड़े लीक, निर्लज्जता से बोले “कच्छे का साइज़ भी कोई प्राइवसी का बिंदु है क्या ?”
नई दिल्ली, 29 जुलाई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने आधार की सुरक्षा का पुख्ता दावा करते हुए अपना 12 अंकों का आधार नंबर जारी करते हुए कहा था कि अगर इससे सुरक्षा से जुड़ा कोई खतरा है, तो कोई मेरे आंकड़े लीक करके दिखाए और उनकी इस चुनौती के कुछ घंटे बाद ही उनके आंकड़े लीक हो गए।
इलियट एल्डरसन उपनाम वाले फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ का ट्विटर हैंडल 'एट एफएसओसी131वाई' है। उन्होंने ट्वीट्स की श्रृंखला में शर्मा के निजी जीवन के कई आंकड़े, उनके 12 अंकों की आधार संख्या के माध्यम से जुटाकर जारी कर दिए, जिनमें शर्मा का निजी पता, जन्मतिथि, वैकल्पिक फोन नंबर आदि शामिल हैं।
एल्डरसन ने इन आंकड़ों को जारी करते हुए शर्मा को बताया कि आधार संख्या को सार्वजनिक करने के क्या खतरे हो सकते हैं।
एल्डरसन ने लिखा,
"आधार संख्या असुरक्षित है। लोग आपका निजी पता, वैकल्पिक फोन नंबर से लेकर काफी कुछ जान सकते हैं। मैं यही रुकता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप समझ गए होंगे कि अपना आधार संख्या सार्वजनिक करना एक अच्छा विचार नहीं है।"
शर्मा, आधार परियोजना के सबसे बड़े समर्थकों में से माने जाते हैं। उनका अभी भी कहना है कि यह विशिष्ट संख्या किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करता है तथा सरकार को इस तरह के डेटाबेस बनाने का अधिकार है, ताकि वह सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत नागरिकों को सब्सिडी दे सके।
आधार को लेकर निजता की चिंता का मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंच चुका है और कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक को डर है कि उनका 12 अंकों का बायोमीट्रिक नंबर कहीं निजता के लिए हानिकारक तो नहीं है।
शर्मा का कार्यकाल नौ अगस्त को समाप्त हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,
"मेरा आधार संख्या 762177682740 है। मैं चुनौती देता हूं कि आप कोई ठोस उदाहरण दें कि इसे जानकर आप मुझे कोई हानि पहुंचा सकते हैं।"
इस चुनौती के कुछ घंटे बाद ही उनके निजी आंकड़े लीक हो गए। एंडरसन ने शर्मा को जबाव देते हुए कहा,
"आपके आधार संख्या के साथ 9958587977 फोन नंबर जुड़ा है। यह नंबर आपके सचिव का है।"
एंडरसन ने आधार संख्या की मदद से शर्मा के निजी फोटो तक ढूंढ निकाले और ट्वीट कर प्रकाशित करते हुए लिखा,
"मैं समझता हूं कि इस तस्वीर में आपकी पत्नी और बेटी हैं।"
एंडरसन आधार डेटा प्रणाली की सुरक्षा से जुड़ी खामियों का खुलासा करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शर्मा से जुड़ी कई सारी जानकारियां और तस्वीरें प्रकाशित की, हालांकि उनमें कई संवेदनशील हिस्सों को ब्लर कर प्रकाशित किया, ताकि शर्मा की निजता को कोई नुकसान न हो।
उनके द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में शर्मा का पैन कार्ड भी शामिल था, हालांकि उसके नंबरों को एंडरसन ने ब्लर कर दिया था।
बाद में एक ट्वीट के उत्तर में शर्मा ने निर्लज्जता से कहा
“कच्छे का साइज़ भी कोई प्राइवसी का बिंदु है क्या ?”
हालाँकि बहस लंबी चलने के बाद शर्मा ने पलटी मारी और ट्वीट कर कहा कि जो नंबर लीक हुआ वह उनका नहीं था। उन्होंने ट्वीट किया –
"यह वास्तव में एक नकली खबर है। मैंने अपने स्वयं के आधार संख्या को एक ट्विटर पोस्ट के जवाब के रूप में प्रकाशित किया, और चुनौती दी कि मेरे आधार संख्या के कारण क्या नुकसान हो सकता है। जो आधार नंबर 'लीक' हुआ वह मेरा नहीं था"
So TRAI chief and ex-Aadhar head posts his Aadhar number, dares critics to do 'harm'. Follow thread for what happens next: https://t.co/WjpbF5MtRg
— Sreenivasan Jain (@SreenivasanJain) July 28, 2018
The phone number linked to this #Aadhaar number is 9958587977 https://t.co/ijlxGBBl4Z
— Elliot Alderson (@fs0c131y) July 28, 2018
कच्छे का साइज़ भी कोई प्राइवसी का बिंदु है क्या ?
— RS Sharma (@rssharma3) July 28, 2018
It is, indeed, a fake news. I published my own Aadhaar number, as a response to a twitter post, and challenged as to what harm can be caused due to my Aadhaar number. It is not that my Aadhaar number was ‘leaked’.
— RS Sharma (@rssharma3) July 28, 2018
The phone number linked to this #Aadhaar number is 9958587977 https://t.co/ijlxGBBl4Z
— Elliot Alderson (@fs0c131y) July 28, 2018


