पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सोषलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार डॉ. प्रेम सिंह ने आज त्रिलोकपुरी में दुकानों और घरों में जाकर लोगों से मुलाकात करके समर्थन मांगा। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली और जामिया यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं षामिल थे। वे 2009 में इस क्षेत्र से स्वतंत्र समाजवादी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। इलाके की समस्याओं को लेकर वे लगातार संघर्श करते रहे हैं और लोगों के बीच जाते रहे हैं। इलाके के लोग उन्हें जानते हैं। पहले वे नंगली, तैमूर नगर, मदनपुर खादर, जसोला, चिल्ला, घड़ोली, समसपुर जागीर, झील और कड़कड़डूमा गांवों का दौरा कर चुके हैं।