डॉ. सुब्रमण्यम् स्वामी बोले डीएमके स्टालिन के ही साथ रहेगी
डॉ. सुब्रमण्यम् स्वामी बोले डीएमके स्टालिन के ही साथ रहेगी
डॉ. सुब्रमण्यम् स्वामी बोले डीएमके स्टालिन के ही साथ रहेगी
नई दिल्ली, 14 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के विवादास्पद सांसद डॉ. सुब्रमण्यम् स्वामी ने आशा जताई है कि एम. करुणानिधि के बाद पार्टी (द्रविण मुनेत्र कषगम) स्टालिन के साथ ही रहेगी।
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक डॉ. सुब्रमण्यम् स्वामी ने कहा,
“बेटों मे ईर्ष्या होती है। एक अच्छा कर रहा है, दूसरे को जलन हो जाती है। अलगिरी (एमके अलगिरी) जो है, वो कोई राजनीतिक नहीं है, वो दादा है। ज़मीन हड़प करना, धमकाना, मर्डर करना, यही उसका काम है।“
डॉ. सुब्रमण्यम् स्वामी ने कहा,
“स्टालिन भी कोई देवता नहीं है, साधू संत नहीं है। लेकिन संगठन (डीएमके) में उसकी बहुत पकड़ है, उन्होंने सारा जीवन अभी तक संगठन बनाने में दी। पिताजी के साथ सारी मीटिंग वही ऑर्गेनाइज़ करते थे। पार्टी उनके साथ ही रहेगी।“
बता दें द्रविड़ मुनेत्र कषगम के दिवंगत सुप्रीमो एम करुणानिधि के परिवार में सियासी विरासत को लेकर तनातनी सामने आई है। करुणानिधि के बाद नंबर दो समझे जाने वाले स्टालिन के कल डीएमके का विधिवत् नेता चुने जाने की ख़बरों के बीच करुणानिधि के दूसरे बेटे एमके अलागिरी ने विद्रोही सुर निकाले हैं।
एमके अलागिरी ने चेन्नई में कहा था,
"मेरे पिता के सच्चे रिश्तेदार मेरे साथ हैं... तमिलनाडु में सभी समर्थक मेरे साथ हैं, और मुझे ही प्रोत्साहित कर रहे हैं... समय ही सभी जवाब देगा... इस वक्त मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं..."
Beton mein irshya hoti hai. Ek achha kar raha hai, dusre ko jalan ho jati hai. Alagiri (MK Alagiri) jo hai, vo to koi rajnaitik nahi hai, vo to dada hai. Zameen hadap karna, dhamkaana, murder karna, yahi uska kaam hai: Subramanian Swamy, BJP pic.twitter.com/ACb1CW1CmM
— ANI (@ANI) August 14, 2018
Stalin bhi koi devta nahi hai, sadhu sant nahi hai. Lekin sangathan (DMK) mein uski bahut pakad hai, unhone saara jeevan abhi tak sangathan banane mein di, pitaji ke sath saari meetings vahi organise karte the. Party unke sath hi rahegi: Subramanian Swamy, BJP pic.twitter.com/KMNEBarKxW
— ANI (@ANI) August 14, 2018


