डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा
फ़िरोज़ ख़ान
डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा को कौन नहीं जानता? भारत के परमाणु उर्जा कार्यक्रम के जनक थे। आइए आज आप को उन के जीवन का एक किस्सा बताते हैं।
डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा को उन के पापा ने इंग्लैण्ड इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भेजा था। वे दिल लगा कर पढ़ाई कर रहे थे। एक दिन वे किसी भौतिक वैज्ञानिक का लेक्चर सुनने गये। लेक्चर सुनने के पश्चात् डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा को लगा कि वे ग़लत क्षेत्र मे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होने अपने पापा को चिठ्ठी लिखी और कहा कि वे भौतिक विज्ञान पढ़ना चाहते हैं। पापा ने जवाब दिया कि पहले जो पढ़ने के लिए गये हो, उसे पढ़ लो उस के बाद कुछ और पढ़ने की सोचना। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली, तब पापा की इजाज़त ले कर भौतिक विज्ञान की पढ़ाई की। भारत और पूरे विश्व को एक परमाणु वैज्ञानिक मिला।
परमाणु उर्जा के बारे में उस समय कोई जानता तक नहीं था।

डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा ने भारत को परमाणु उर्जा दी।

डॉक्टर भाभा के जीवन की इस घटना से हमे एक सीख मिलती है। यदि हम किसी रास्ते पर बहुत आगे निकल चुके हों और तब हमें पता चले कि यह सही रास्ता नहीं है जिस पर हम चलना चाहते हैं तो अपना रास्ता बदलने में देर नहीं करना चाहिए।
मेरे एक दोस्त ने अपने जीवन के 25 साल एक क्षत्र में निकाल देने पर मुझ से कहा कि यह वह रास्ता नहीं है जिस पर वह जाना चाहता था। तब मैने उसे डॉक्टर भाभा का जीवन की यह घटना सुनाई। उस ने इस को सुनने के पश्चात् अपना रास्ता बदल लिया।