तुमने मुझे अकेला कर दिया रोहित
तुमने मुझे अकेला कर दिया रोहित
तुमने मुझे अकेला कर दिया रोहित
हर मौत
मुझमें छोड़ जाती है
उम्र का अहसास.
वह कहती है
इस दुनिया को
अपनी थोड़ी सी कामयाबी
और बहुत सारी नाकामयाबियों के साथ
अनुजों के हाथों छोड़ जाना है
बहुत कुछ हम चाहते थे
जो हो नहीं पाया
शायद तुमसे हो सके
शायद तुमसे हो सके
मेरे दोस्त – मेरे बच्चे
मेरे हिसाब के खाते में
तुम्हारे साथ हुई नाइन्साफ़ी शामिल है
शामिल है उस पर मेरी छटपटाहट
मेरा गुस्सा
जो मुझे तुम तक ले आया
और तुम चले गये
मेरे दोस्त – मेरे बच्चे
तुम्हें अभी जाना नहीं था
अभी तो कितनी उम्मीदें बाकी हैं
नाइन्साफ़ी दिख रही है चारों ओर
हमें और तुम्हें उनके खिलाफ़ लड़ना था
तुम चले गये
मुझे तुमने थोड़ा अकेला कर दिया
तुमने मुझे अकेला कर दिया.
उज्ज्वल भट्टाचार्या
Next Story


