तेजस्वी ने नीतीश को ललकारा, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुँचिये

आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया
पटना, 21 अगस्त। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की घटना पर अपने गुस्से का इज़हार करते हुए मुख्यमंतआ नीतीश कुमार को ललकारा है कि अगर उनमें मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा त्यागपत्र दें।
तेजस्वी ने ट्वीट किया,
“नीतीश जी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई।
इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गयी।
नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुँचिये।“
इससे पहले कल उन्होंने ट्वीट किया था
“रूह को कंपा देने वाली खबर भोजपुर जिले के बिहियां से आ रही है। बिहियां में उन्मादी भीड़ ने एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। सरेबाजार, बीच सड़क पर हैवानियत का नंगा नाच होता रहा और नीतीश कुमार के सरकारी अमला का कहीं अता-पता नहीं था”।
तेजस्वी ने कहा
“माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में?
आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है।
कहाँ दुबके हुए है ख़ुलासा मियाँ @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है। आपको सब कुछ मंगलमय दिख रहा है क्या? “
नीतीश जी के कुशासनी राज में कल बिहार के आरा में एक महिला को निर्वस्त्र दौड़ा-दौड़ा कर मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई।
इंसानियत को तार-तार करने वाली इस घिनौनी घटना को देख व सुन रूह कांप गयी।
नैतिक बाबू, अगर मानवता, शर्म और संवेदना बची है तो अंतरात्मा जगा जल्दी से राजभवन पहुँचिये।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 21, 2018
माननीय मुख्यमंत्री जी, ये क्या हो रहा है मेरे बिहार में?
आज एक महिला को नंगा कर सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया है।
कहाँ दुबके हुए है ख़ुलासा मियाँ @SushilModi जी? आपने बिहार को महाजंगलराज और राक्षस राज में तब्दील कर दिया है। आपको सबकुछ मंगलमय दिख रहा है क्या?https://t.co/sUZt3wsik9
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 20, 2018