पशुपालन घोटाले में राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराए जाने के बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। जहां भाजपा फैसले को जैसी करनी वैसी भरनी बता रही है, वहीं आरजेडी इसे भाजपा की साजिश करार दे रही है। इसी बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर भाजपा को ललकारा है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया। फैसला आने के बाद जहां हर तरफ बयानबाजी शुरु हो गई वहीं लालू के छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसपर ट्वीट किया और कहा कि (-लालू जी जिस वर्ण और गरीबी में पैदा हुए और जिस संघर्ष के दम पर सत्ता के स्थापित गलियारों को अपने दमखम से हिलाया, वही सबसे बड़ा घोटाला है और वह उसी की सजा भुगत रहे हैं।)

इसके साथ ही तेजस्वी ने आरजेडी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए एक और ट्वीट किया औऱ कहा कि

सत्ता तेरा जुल्म बहुत, तो हमारी भी तैयारी है। लालू जी के साथ खड़ा एक-एक बिहारी है।

आपको बता दें कि फैसला सुनाए जाने के बाद से ही आरजेडी, भाजपा पर हमलावर है। राजद नेता मनोज झा ने इसे गंदी राजनीति’ और सीबीआई को अप्रत्यक्ष रूप से पिंजरे का तोता बताया है।


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>


style="display:block; text-align:center;"
data-ad-layout="in-article"
data-ad-format="fluid"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="8763864077″>


style="display:inline-block;width:300px;height:600px"
data-ad-client="ca-pub-9090898270319268″
data-ad-slot="1286294656″>