तो 10 साल तक ही प्रधानमंत्री रहेंगे मोदी ?
तो 10 साल तक ही प्रधानमंत्री रहेंगे मोदी ?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह 10 साल तक इस पद पर रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश 2024 के चुनाव की तैयारी कर ले। मणिपुर की राजधानी इंफाल के एक छात्र के सवाल के जवाब में मोदी ने उसे 2024 के चुनाव की तैयारी करने को कहा।
प्रधानमंत्री से यह सवाल शिक्षक दिवस के दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों से बातचीत के दौरान किया गया। दिल्ली में बैठे प्रधानमंत्री से ऑनलाइन इंफाल से जुड़े छात्र निक्सन ने पूछा कि वह कब तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने थोड़ी देर चुप्पी साधी, फिर मुस्कुराते हुए बोले, 2024 के चुनाव की तैयारी करो।
मोदी ने कहा कि इसका मतलब है कि 10 साल तक मुझे कोई खतरा नहीं है।
A question from Imphal - how can I become the PM of India?
— PMO India (@PMOIndia) September 5, 2014
Start preparing for 2024 elections...and it also means till then I do not have any threat: PM to the student from Manipur
— PMO India (@PMOIndia) September 5, 2014
India is a democracy and anybody can become the PM. Yes, when you are taking oath as the PM do call me for the ceremony: PM
— PMO India (@PMOIndia) September 5, 2014


