तो गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी चुनाव आयोग नहीं मोदी करेंगे !
तो गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी चुनाव आयोग नहीं मोदी करेंगे !
गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान न करने पर चुनाव आयोग पर बरसे चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान न करने पर चुनाव आयोग पर तंज कसा...
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान न करने पर तंज कसा।
चिदंबरम ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महीने की अपनी अंतिम चुनावी रैली में तारीखों की 'घोषणा' करने के लिए 'अधिकृत' किया है।
चिदंबरम ने ट्विटर पर एक व्यंगात्मक पोस्ट में कहा, "गुजरात सरकार की सभी रियायतें और मुफ्त घोषणाओं के बाद चुनाव आयोग अपनी विस्तारित छुट्टी से लौटेगा। चुनाव आयोग ने पीएम को अधिकृत किया है कि वह अपनी अंतिम चुनावी रैली में गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा करें।"
चुनाव आयोग ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है लेकिन गुजरात की तारीखों का ऐलान अभी बाकी है। जिसके बाद विपक्ष ने आयोग पर आरोप लगाया है कि उसने भारतीय जनता पार्टी को राज्य में मुफ्त उपहार बांटने की अनुमति का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री के 16 अक्टूबर को गुजरात दौरे के बाद, 22 अक्टूबर को भी उनके गुजरात दौरे की योजना है।
EC will be recalled from its extended holiday after Gujarat Govt has announced all concessions and freebies.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 20, 2017
EC has authorised PM to announce date of Gujarat elections at his last rally (and kindly keep EC informed).
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 20, 2017


