मसीहुद्दीन संजरी

समाजवादी पार्टी ने कौमी एकता दल के विलय को खारिज कर दिया। कारण यह बताया गया कि मुख्तार अंसारी की छवि मफिया की है।

अभी एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कोएद अध्यक्ष अफज़ाल अंसारी को समाजवादी पार्टी का पुराना सिपाही कहा था। अचानक उनकी पार्टी को क्या हो गया?

खबर है कि सपा में भाजपा लाबी भारी पड़ गई।

अभी कुछ ही दिनों पहले राजा भैया नाराज़ हो गए थे तो उनको मनाने के लिए अखिलेश यादव और मुलायम सिंह दोनों प्रतापगढ़ उनके घर तक गए थे। साफ कहो बाबू अखिलेश (टीपू) कि परिवार में वर्चस्व की लड़ाई में निर्णायक बढ़त चेष्टा और भाजपा के साथ नूरा कुश्ती है असल कारण है, मुख्तार अंसारी नहीं। अगर ऐसा नहीं है तो राजा भैया को निकाल कर बताओ।