त्रिपुरा : भाजपा का आतंक जारी, एसएफआई की राज्य अध्यक्ष के घर पर हमला, अस्पताल जाने से रोका
त्रिपुरा : भाजपा का आतंक जारी, एसएफआई की राज्य अध्यक्ष के घर पर हमला, अस्पताल जाने से रोका
त्रिपुरा : भाजपा का आतंक जारी, एसएफआई की राज्य अध्यक्ष के घर पर हमला, अस्पताल जाने से रोका
नई दिल्ली, 05 जून। त्रिपुरा में वामपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भाजपा का आतंक जारी है। अब एसएफआई त्रिपुरा की राज्य अध्यक्ष और अखिल भारतीय उपाध्यक्ष नीलांजना राय और उनकी माता पर कल शाम हमला किया गया।
माकपा के सूत्रों के मुताबिक 200 लोगों के आसपास एक संगठित भीड़ ने नीलांजना राय के घर पर हमला किया, जिसमें नीलांजना राय और उसकी माँ घायल हैं। नीलांजना राय के हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है। माकपा के मुताबिक लेकिन गुंडों ने नीलांजना को अस्पताल जाने से रोका। उन्होंने लंबे समय तक सड़क को ब्लॉक कर दिया।
माकपा ने भाजपा द्वारा इस जघन्य और कायराना हमले की निंदा की है।
Next Story


