पिछड़े मुसलमानों का कोटा अलग करने की उठेगी मांग

लखनऊ। मुजफ्फरनहर सहित अन्य जगहों पर समाजवादी पार्टी के राज में हुये दंगों की न्यायिक जाँच कराने का सरकार पर दबावबढ़ता ही जा रहा है। 18 सितम्बर 2013 से विधान सभा के सामने धरना स्थल पर आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) व सामाजिक न्याय मंच, सपा राज में मुजफ्फरनगर ही नहीं अब तक हुए सभी दंगों की न्यायिक जांच कराने, अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण में पिछड़े मुसलमानों का कोटा अलग करने, निमेष कमीशन की रिपोर्ट को सरकार द्वारा स्वीकार करने और उसके साथ कार्रवाई रिपोर्ट जारी करने, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी और प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग का गठन करने के सवालों पर दो दिवसीय धरना आयोजित करने जा रहे हैं।

आइपीएफ प्रवक्ता दिनकर कपूर ने हस्तक्षेप को बताया कि इस धरने को आइपीएफ के राष्ट्रीय संयोजक का0 अखिलेन्द्र प्रताप सिंह और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव का0 एसपी कश्यप समेत अन्य वाम जनवादी दलों के नेतागण सम्बोधित करेगें। धरना 18 सितम्बर 2013 को अपराहन 12 बजे से शुरू होकर 19 सितम्बर 2013 तक चलेगा।
——————————-
विज्ञापन