नई दिल्ली। कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगले लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी के देश भर में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी।

इस संबंध में भाजपा के कथित समर्थक कुछ समाचार चैनलों पर चलने वाली खबर का खंडन करते हुए कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी अजय माकन ने कहा कि यह शरारत भरी खबर है। इसका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है।

श्री माकन ने मीडिया के एक धड़े पर प्रहार करते हुए कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि दतिया हादसे की खबर दबाने के लिए भ्रम पैदा किया जा रहा है। प्रियंका गांधी देश भर में चुनाव प्रचार नहीं करने वाली, वे सिर्फ रायबरेली और अमेठी में ही पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।