दयामनी बरला और शमशेर सिंह बिष्ट की अपील
दयामनी बरला और शमशेर सिंह बिष्ट की अपील
जन आन्दोलन अपडेट
जन आन्दोलन अभियान समिति से बात करते हुए झारखण्ड की जुझारू आदिवासी कार्यकर्ता दयामनी बारला ,उतराखंड के जुझारू साथी शमशेर सिंह बिष्ट ,उत्तर प्रदेश में तहरीक ए निसवां की संयोजक ताहिरा हसन ,जानेमाने आलोचक वीरेंद्र यादव ने बस्तर से चुनाव लड़ रही सोनी सोरी की मदद की अपील की है वे खुद भी आर्थिक मदद दे रहे है ।दक्षिण भारत की पत्रकार शिप्रा शुक्ल ने सोनी शोरी के चुनाव में आर्थिक सहयोग दे रही है । इस बीच उतराखंड के मुक्तेश्वर के शीतला गाँव में बुधवार को डा सुनीलम ,शमशेर सिंह बिष्ट और पीसी तिवारी के नेतृत्व में सौ गांवों तक गुजरने वाले शराब बंदी आन्दोलन की शुरुआत हुई ।जिसके बाद डा सुनीलम आज रांची में दयामनी बरला के चुनाव अभियान में पहुँच गए । शमशेर सिंह बिष्ट ने महाराष्ट्र में मेधा पाटकर ,सुभाष लोमटे ,ओड़िसा में लिंगराज ,राजस्थान में वीरेन्द्र विद्रोही ,और कन्याकुमारी में एसपी उदय कुमार के चुनाव अभियान में जाने की सूचना दी है ।तहरीक ए निसवां की संयोजक ताहिरा हसन ने साम्प्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए बनारस में पंद्रह से बीस दिन का समय देने की जानकारी दी है । इस बीच अभियान समिति ने किशनगंज से चुनाव लड़ रहे साथी अलीमुद्दीन अंसारी के लिए मादा कि अपील की है । उनका ब्यौरा दिया जा रहा है ।अलीमुद्दीन अंसारी खाता नंबर AC NO 31452366540 IFSC code no SBIN 0002907 SBI BRANCH - baisi dist -puraniya bihar
नोट -जन आन्दोलन से जुड़े सभी साथियों से जो चुनाव लड़ रहे है उनसे अपील है कि वे अपना ब्यौरा फोटो आदि के साथ [email protected] पर भेज दें ताकि जन आन्दोलन की जो वेब साईट बन रही है उसमें उसे डाला जा सके।
जन आन्दोलन की अभियान समिति की तरफ से जारी


