दिल्ली में फ्री वाई-फाई के बाद पंजाब में बेघरों को घर का आप का वादा
दिल्ली में फ्री वाई-फाई के बाद पंजाब में बेघरों को घर का आप का वादा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान फ्री वाई-फाई का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में बेघरों को घर और दलितों को 2 लाख तक के लोन पर सब्सिडी का वादा किया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज आम आदमी पार्टी ने लोकलुभावन घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें तमिलनाडु की 'अम्मा' जयललिता से लेकर उप्र के अखिलेश यादव तक का असर दिख रहा है।
पार्टी ने पांच रुपये में खाना, छात्रों को फ्री लैपटॉप, बिजली के बिल में छूट, पत्रकारों को पेशन जैसे कई लुभावने वादे किए हैं।
‘आप’ ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किये हैं उनमें प्रमुख हैं :
- 400 यूनिट तक बिजली बिल को आधा माफ करने का ऐलान।
-गांव और शहर हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत की जाएगी, जिसमें टेस्ट फ्री होंगे।
-राज्य में 25 लाख रोज़गार अवसरों का सृजन किया जाएगा।
- ट्रांसपोर्ट और प्रॉपर्टी टैक्स को खत्म किया जाएगा।
-सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 2500 तक किया जाएगा।
- सब्सिडी वाले कैंटीन की शुरुआत होगी जिसमें पांच रुपये में खाना दिया जाएगा।
- एनआरआई की जमीन पर हुआ कब्जा खत्म किया जाएगा.
-1984 के सिख दंगा पीड़ितों को पांच लाख रुपये का मुआजवा दिया जाएगा.
- बेघरों को घर दिया जाएगा.
-डिप्टी सीएम पद किसी दलित को दिया जाएगा.
-शिक्षकों के 30 हजार खाली पदों पर भर्ती की जाएगी.
-पत्रकारों को पेंशन देने की योजना शुरू की जाएगी.
-नए वकीलों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.
-दलितों को 2 लाख तक के लोन पर सब्सिडी दी जाएगी.
Youth will be made 'job creators' instead of 'job seekers'
AAP Punjab Manifesto pic.twitter.com/7jstDu2DHV
— AAP Punjab (@AAPPunjab2017) January 27, 2017
Punjab Launch Pads will be set up to help the youth become entrepreneurs.
AAP Punjab Manifesto pic.twitter.com/zwfXP7K7uH
— AAP Punjab (@AAPPunjab2017) January 27, 2017
Happy employees make a happy organization. To reform health care we need to take care of the people who build it.
" AAP Punjab Manifesto " pic.twitter.com/RYTTIdbBx4
— AAP Punjab (@AAPPunjab2017) January 27, 2017
147 entrepreneurship & skilling centers will be set up.
AAP Punjab Manifesto pic.twitter.com/L2fjLqWqkp
— AAP Punjab (@AAPPunjab2017) January 27, 2017
Access to technology, infrastructure, finance & industry mentors will be provided at Launch Pads.
AAP Punjab Manifesto pic.twitter.com/Wb7MDvFH3E
— AAP Punjab (@AAPPunjab2017) January 27, 2017
The already present 3 medical colleges will be revamped & will be taken out of the clutches of corruption.
- AAP Punjab Manifesto pic.twitter.com/65F1hnSM3U
— AAP Punjab (@AAPPunjab2017) January 27, 2017


