दिल्ली में सर्द सुबह, बदली छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'
दिल्ली में सर्द सुबह, बदली छाई, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'
नई दिल्ली, 3 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में रविवार सुबह (Morning) सर्द रही और बादल छाए रहे। यहां का न्यूनतम तापमान Minimum Temperature सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह शहर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, लेकिन कुल मिलाकर दिल्ली में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। साथ ही, आसमान में बादल भी छाए रहे। हालांकि, दिन में बादल छंटने और मौसम साफ होने की संभावना है।"
अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई, हालांकि, मौसम विभाग ने पांच से सात फरवरी के बीच गरज के साथ हल्की बारिश या ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली (Air Quality and Weather Estimation System) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सकल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 पर पहुंच गया और शहर की समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


