दिल्ली : मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री

Delhi: The coldest day of the season, minimum temperature is 2.6 degree

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कड़कड़ाती ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक मौसम का सबसे कम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, "शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दृश्यता 1500 मीटर रही।"

पालम इलाके में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पाई गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के ज्यादातर हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। कई स्थानों पर शीतलहर चलने के साथ आसमान साफ रहेगा।"

दिन में कोहरा छाया रहेगा।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

300″ src="https://www.youtube.com/embed/f_JQZy5a278″ frameborder="0″ allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>

Delhi, the coldest day of the season, weather news, Delhi weather, cold, national capital,