दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा है कि जनता अहंकार को अस्वीकार करती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार ने कहा मैं अरविन्द केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देता हूँ। साथ ही इतने बड़े जनादेश से पूरे देश को सन्देश देने के लिए मैं दिल्ली के समस्त मतदाताओं को धन्यवाद देता हूँ और बधाई भी।

जद(यू) ने कहा आम आदमी पार्टी की जीत से सन्देश स्पष्ट है कि देश की जनता न्याय के साथ विकास चाहती है, मूलभूत सुविधाएं चाहती है, ईमानदार नेतृत्व चाहती है और जनता अहंकार को अस्वीकार करती है।

AAPKiDilli ‪, ‎KiskiDilli, ‪‎DelhiDecides, मोदी के खिलाफ ‘जनादेश’, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया, समाचार, राजनीति, विश्लेषण,