“दीदी” ने “मोदी” को तानाशाह कहा, तो “भैया” ने आंदोलन से कर लिया किनारा
“दीदी” ने “मोदी” को तानाशाह कहा, तो “भैया” ने आंदोलन से कर लिया किनारा
“दीदी” ने “मोदी” को तानाशाह कहा, तो “भैया” ने आंदोलन से कर लिया किनारा
लखनऊ, 29 नवंबर। एक दिन पहले ही विपक्षी दलों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन से खुद को अलग करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवतरित होकर नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुईं।
इस दौरान ममता ने मोदी को तानाशाह करार दिया तो उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदर्शन से किनारा कर लिया।
नोटबंदी के खिलाफ यहां लखनऊ में 1090 चौराहे पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, कि गरीब को अपनी बेटी की शादी के लिए भी मोदी के सामने जाकर गिड़गिड़ाना पड़ेगा।
ममता ने कहा
"अब सपा और हम एक हैं। हम लखनऊ में इसलिए आए हैं क्योंकि हिंदुस्तान का इससे रिश्ता है।"
उन्होंने कहा,
"उप्र ने हर लड़ाई में देश का नेतृत्व किया है। नेहरू और उनके बाद के नेता भी उप्र से हैं।"
ममता ने कहा
बिग बाज़ार में छुट्टा मिलेगा, लेकिन को-ऑपरेटिव बैंक में गरीब और खेतीके लिए नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा
सबका रुपया छीनकर बोलते हैं हमारे पास बहुत रुपया हो गया। जबर्दस्ती कर रहे हैं मोदी जी।
ममता बनर्जी Mamata Banerjee ने कहा
बेटी की शादी है तो मोदी के पैरों में पड़ो वो बचाएगा, छुपा रुस्तम बनके देश को लूट लिया।
इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, कैबिनेट मंत्री बलवंतसिंह रामू वालिया, विधायक गोमती यादव, विधायक इंदल रावत, सपा के युवा अध्यक्ष संतोष यादव, एमएलसी आनंद भदौरिया, एमएलसी सुनील सिंह साजन समेत सपा के कई नेता मौजूद थे।
अचानक ही 1090 चौराहे की सुरक्षा बेहद कड़ी होने के बाद से यह तय माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ममता बनर्जी के इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम कयासों को दरकिनार कर लखनऊ में नोटबंदी के खिलाफ ममता बनर्जी के प्रदर्शन से किनारा कर लिया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव, दीदी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा से चिंतित हो गए।
इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav, की जगह कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में Lucknow में 1090 चौराहे पर एकत्र थे।
जब उनको पता चला कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं, तो वे लोग धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल ही शाम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, अमौसी पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जोरदार स्वागत किया था। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे।
इनपुट-देशबन्धु
SP leader Kiranmoy Nanda attends WB CM Mamata Banerjee's rally in Lucknow #DeMonetisation
— ANI UP (@ANINewsUP) November 29, 2016
Beti ka shadi hai to Modi ki pairon me pado vo bachaega, chupa rustam bannke desh ko loot liya: Mamata Banerjee in Lucknow #DeMonetisation pic.twitter.com/N0U2fIbmxc
— ANI UP (@ANINewsUP) November 29, 2016
Sabka rupya chheen ke bolte hain hamare paas bahut rupya hogaya.Zabardasti kar rahe hain Modi ji: Mamata Banerjee in Lucknow #DeMonetisation pic.twitter.com/VUk8TgaZJ9
— ANI UP (@ANINewsUP) November 29, 2016
Big Bazar me chhutta milega lekin cooperative bank me gareeb or kheti ke liye nahi milega: Mamata Banerjee in Lucknow #DeMonetisation pic.twitter.com/qQIZiWKQzl
— ANI UP (@ANINewsUP) November 29, 2016
http://www.hastakshep.com/oldhindi/2016/11/27/note-ban-akhilesh-yadav-arrived-parliament-to-meet-pm-narendra-modi
Save


