दुर्गा पूजा पर चिंटू की ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2′
दुर्गा पूजा पर चिंटू की ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2′
दुर्गा पूजा पर चिंटू की ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2′
मुंबई, 08 अक्तूबर। भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' इस दुर्गा पूजा पर यानि 17 अक्टूबर से बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में होगी।
ये जानकारी फिल्म के निर्माता, निर्देशक, संगीतकार राजकुमार आर.पांडेय ने एजेंसी को दी।
उन्होंने कहा कि ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2′ दर्शकों को खूब पसंद आएगी। खासकर प्रदीप पांडेय चिंटू इस बार और निखर कर सामने आए हैं।
चिंटू ने कहा कि यह फिल्म 2016 में आई उनकी ब्लॉक बस्टर फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' का सिक्वल है। इसमें दर्शकों को हर चीज नये अंदाज में दुगना मिलेगा। फिल्म काफी अच्छी बनी है और इसका निर्माण भी भव्य तरीके से किया गया है। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि यह दर्शकों के दिलों पर छा जाएगी।
मालूम हो कि ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2′ में चिंटू के साथ इस बार बिग बॉस सीजन 10 फेम मोनालिसा और भोजपुरी की सभी चर्चित अदाकारा शुभी शर्मा, गार्गी पंडित और तनुश्री नजर आने वाली हैं।
चिंटू ने बताया कि सभी लोग ने सेट पर जमकर पसीना बहाया है, यही वजह है कि हम सबों को उम्मीद है कि 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' पिछली फिल्म के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर खूब चलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी इस फिल्म के गाने भी लोगों को पसंद आयेंगे।
निर्देशक राजकुमार आर. पांडेय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी और मल्टी टाइलेंटेड फिल्ममेकर समझे जाते हैं।
फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने बताया कि राजकुमार आर.पांडेय और प्रदीप पांडेय की जोड़ी अब तक भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही है। तभी तो प्रदीप राजकुमार आर. पांडेय के सभी पायलट प्रोजेक्ट वाली फिल्मों में नजर आते हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' के निर्माता, निर्देशक, संगीतकार राजकुमार आर.पांडेय हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और डायलॉग लालजी यादव ने लिखा है।
फिल्म का लिरिक्स अशोक कुमार दीप, संतोष पुरी, राजकुमार पांडेय, श्याम देहाती, बीमलेश उपाध्याय और बिटृटू विद्यार्थी ने तैयार किया है। डीओपी महेश बैंकट, एक्शन मनीलेश, कॉस्ट्यूम पूर्णिमा भाटिया और कोरियाग्राफी राजू सबाना, रिकी गुप्ता, कानू मुखर्जी, पप्पू खन्ना और रामदेवन का है।
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


