देखें जब सोमनाथदा को याद करके रो पड़ीं सुमित्रा महाजन
देखें जब सोमनाथदा को याद करके रो पड़ीं सुमित्रा महाजन
देखें जब सोमनाथदा को याद करके रो पड़ीं सुमित्रा महाजन
नई दिल्ली, 13 अगस्त। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और माकपा के वरिष्ठ नेता सोमनाथ चटर्जी का स्मरण करते हुए वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन अपने आँसू नहीं रोक सकीं।
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सुमित्रा ताई सोमनाथदा को याद करते समय भाव-विह्वल होकर अपने आँसू नहीं रोक पाईं।
सुमित्रा महाजन ने कहा,
“सोमनाथदा, तो वास्तव में वह बड़े भाई थे मेरे लिए भी। हमारी विचारधारा अलग-अलग रही लेकिन विचारधारा अलग रहने के बावजूद जब से मैंने कदम रखा पार्लियामेंट में 89 में, तब से मैं सोमनाथ चटर्जी को काम करते हुए देखती थी कि वह हर नियम का पालन करते समय मुद्दों को कैसे उठाते थे। एक स्पीकर के रूप में उनका कार्यकाल मेरे लिए मार्गदर्शन था।“
#WATCH: Lok Sabha speaker Sumitra Mahajan tears up while talking about #SomnathChatterjee who passed away this morning; says, 'he was like an elder brother to me' pic.twitter.com/ff1EXtdUXI
— ANI (@ANI) August 13, 2018
Somnath Da (Chatterjee) was a big brother to me. Our ideology was different but still, from the time I entered Parliament in '89, I used to see how he used to raise issues while following every rule. His tenure as a speaker was a guidance for me: Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan pic.twitter.com/jlaBF20qNy
— ANI (@ANI) August 13, 2018


